मध्य प्रदेश

15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया

Admindelhi1
11 March 2024 11:41 AM IST
15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया
x
तालाब में घुमाने के दौरान युवकों ने लाठियों से पीटा

इंदौर: इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक 15 साल की लड़की ने अपनी मां के साथ आकर थाने पर बताया कि वह शिवरात्रि पर वह रैली में गई थी।

इस दौरान बगीचे में घूम रही थी। तभी वहां रोहित और धर्मेन्द्र मिले। दोनों ने जबरदस्ती बात करने को कहा। नाबालिग के मना करने पर रोहित अपशब्द कहने लगा। इसी बीच धर्मेन्द्र ने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और मारपीट करने लगा।

इस दौरान नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने पाइप से लड़की को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान वह भागते हुए सड़क पर आ गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

लड़की से रेप की कोशिश, पकड़ाया

तुकोगंज पुलिस ने युवती से रेप की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी पर केस दर्ज कर उसे पकड़ा है। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक 26 साल की युवती की शिकायत पर राहुल वर्मा निवासी गोमा की फेल के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसे गलत नीयत से हाथ पकड़कर खंडहर में ले गया। उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पीड़िता की बहन पहुंच गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Next Story