- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh में स्वतंत्रता...
मध्य प्रदेश
Damoh में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकली 78 फीट लंबी तिरंगा रैली
Tara Tandi
13 Aug 2024 10:10 AM GMT
![Damoh में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकली 78 फीट लंबी तिरंगा रैली Damoh में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकली 78 फीट लंबी तिरंगा रैली](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/13/3947176-4.avif)
x
Damoh दमोह : तहसील ग्राउंड मैदान से मंगलवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 78 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही जो तिरंगे को लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली तहसील मैदान से रवाना होकर और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस तहसील ग्राउंड पहुंची। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी रही।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि यह देश की आजादी का पर्व है, इसलिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल होना चाहिए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमें अपने घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में भी 9 अगस्त से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त मंगलवार को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस के जवान, सामाजिक संगठनों के अलग-अलग सेवाभावी सदस्य और आम जनता सभी लोग शामिल हुए है।
TagsDamoh स्वतंत्रता दिवसपूर्व निकली 78 फीटलंबी तिरंगा रैलीDamoh Independence Day78 feet long tricolor rally taken out in advanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story