- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भारत देश के 6 गिद्धों...
मध्य प्रदेश
भारत देश के 6 गिद्धों के पंखों को मिली नई उड़ान, यूरेशियन ने पार की Pakistan की सरहद
Gulabi Jagat
18 April 2025 9:27 PM IST
x
Raisen। रायसेन सामान्य वन मण्डल सर्किल के पश्चमी वनरेंज की सरार बीट से 6 भारतीय गिद्धों को छोड़ा गया. यूरेशियन ग्रिफिन गिद्ध परिवार से मिलने ताजिकिस्तान होते हुए पहुंचेगा यूरेशियन.रायसेन की सरार बीट से 6 भारतीय गिद्ध को छोड़ा ।डीएफओ विजय कुमार, एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि सरार बीट से 6 भारतीय गिद्धों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत छोड़ा गया. इन गिद्धों को भोपाल के संरक्षित वातावरण में प्रजनन एवं पोषित किया गया था. इसके साथ ही 29 मार्च को छोड़ा गया एक यूरेशियन ग्रिफिन गिद्ध अपने परिवार से मिलने के लिए ऊंची उड़ान भर चुका है. वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान की सीमा पार कर चुका है और अब ताजिकिस्तान होते हुए युरेशिया पहुंचेगा.
6 भारतीय गिद्धों को किया गया रिलीज.....
सामान्य वन मंडल रायसेन के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र पश्चिम रायसेन की सरार बीट से 4 लॉन्ग बिल्ड वल्चर (2 नर और 2 मादा गिद्ध) और 2 व्हाइट रम्पड वल्चर (1 नर और 1 मादा गिद्ध) को छोड़ा गया. इन गिद्धों को भोपाल के संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, केरवा में प्रजनन एवं पोषित किया गया है. जिन्हें पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा गया. इस दौरान वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि एक वल्चर रेस्टोरेंट निर्माण की भी तैयारी चल रही है.
6 भारतीय गिद्ध को पायलट प्रोजेक्ट के तहत छोड़ा .....
अपने झुंड से अलग हुऐ घायल यूरेशियन ग्रिफिन गिद्ध ने रायसेन वन मंडल की सरार बीट में शरण ली।उसका इलाज किया गया है।
Tagsभारतदेश6 गिद्धों के पंखोंनई उड़ानयूरेशियनPakistan की सरहदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





