मध्य प्रदेश

एमपी में 47 नए कोरोना संक्रमित मिले, इंदौर में सबसे ज्यादा 20 मरीज

Sarita
26 Jun 2022 11:10 AM IST
47 new corona infected found in MP, maximum 20 patients in Indore
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को 6202 जांच में 47 नए पॉजिटिव मिले हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को 6202 जांच में 47 नए पॉजिटिव मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 20 मरीज मिले हैं।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 24 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में 10 लाख 44 हजार 7 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 805 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 740 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को 66 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 462 एक्टिव केस हैं।
12 जिलों में नए संक्रमित मिले
प्रदेश के 12 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। इनमें बालाघाट में 1, भोपाल में 8, डिंडौरी में 2, गुना में 1, ग्वालियर में 1, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 20, जबलपुर में 6, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 2, रतलाम में 1, सीहोर में 2 संक्रमित मिले हैं।
Next Story