- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 476 में से 425 स्कूलों...
मध्य प्रदेश
476 में से 425 स्कूलों को मिलेगी अनुमति, एक अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र
Gulabi Jagat
28 March 2025 5:51 PM IST
x
Raisen: नया शिक्षा सत्र एक अप्रेल से शुरू होगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केंद्र रायसेन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ सत्र का शुभारंभ होगा। जबकि निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर अभी भी कागजी कार्रवाई जारी है। इस साल निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देशों के चलते जिले के 51 स्कूलों में ताला डल जाएगा। इन स्कूलों में दर्ज रहे बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। इन स्कूलों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। लिहाजा इनकी मान्यता स्वत: ही खत्म हो गई है। बाकी स्कूलों के आवेदनों पर अनुमोदन का काम डीपीसी कार्यालय रायसेन में किया जा रहा है। बुधवार तक 345 स्कूलों की मान्यता का अनुमोदन हो चुका था, बाकी बचे 80 स्कूलों के लिए 31 मार्च तक अनुमोदन करना हागा।
धूमधाम से मनेगा प्रवेशोत्सव....
सरकारी मिडिल पप्राइमरी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रेल से प्रारंभ होगा। पहले दिन जिले भर में स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर व्यापक रूप से तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की कक्षाओं में पढ़ाई करने के बाद नई संस्था में जाने के लिए छात्रों को इस बार टीसी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि संबंधित स्कूलों के शिक्षक अपने यहां के छात्रों का एडमिशन नजदीकी पोषक संस्था में अगली कक्षा में कराएंगे।डीईओ डीडी रजक डीपीसी टीआर रैकवार ने बताया कि जिस स्कूल से छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे वहां के शिक्षक ही पूरा दस्तावेज नजदीकी पोषक संस्था को उपलब्ध कराते हुए एडमिशन कराएंगे। इस नई व्यवस्था से उन छात्रों को ही केवल टीसी लेने की जरूरत पड़ेगी जो संबंधित पोषक संस्था के बजाए किसी और संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं।
Tags425 स्कूलोंअनुमतिअप्रैलनया शिक्षा सत्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





