मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान

Renuka Sahu
6 July 2022 4:57 AM GMT
14 percent polling till 9 am in Madhya Pradesh
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में बुधवार को मतदान शुरू हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में बुधवार को मतदान शुरू हो गया। यहां सुबह 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 14 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 16 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 12.5 प्रतिशत है। भोपाल में 6.44 प्रतितश और इंदौर में 25 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।
प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। प्रथम चरण में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना सहित नगर निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे।
प्रथच चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। प्रथम चरण में जिला बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल के किसी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला,अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अतः इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है। राज्य शासन ने 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Next Story