- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen में शादी में...
मध्य प्रदेश
Raisen में शादी में चले चाकू, छुरी 14 लोग घायल, बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ विवाद
Gulabi Jagat
18 April 2025 9:30 PM IST
x
Raisen: रायसेन कोतवाली के तहत भोपाल रोड स्थित मिलन मैरिज गार्डन में बीती रात एक शादी समारोह में हिंसक झड़प हो गई। बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में छुरी चाकूबाजी होने लगी। थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल गुफरान पक्ष से आठ लोग और दूसरे पक्ष सलीम खान से पांच लोग घायल हुए। कुल 14 लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब्दुल गुफरान पक्ष से मुसेफ अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
जिला अस्पताल में पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए।पुलिस ने सलीम खान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अब्दुल गुफरान, मोहम्मद यूसुफ, अतहर खान, शेख मसूद और अब्दुल फैजान शामिल हैं। दूसरे पक्ष से भी पांच लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घटना में भोपाल और रायसेन के युवकों के बीच जमकर छुरी चाकू चले थे।
Tagsरायसेनशादीचाकूछुरी 14 लोग घायलबच्चों की लड़ाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





