मध्य प्रदेश

भोपाल में आज से 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत, 27 टीमें कर रही हैं शिरकत

Gulabi Jagat
6 May 2022 5:23 AM GMT
भोपाल में आज से 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत, 27 टीमें कर रही हैं शिरकत
x
12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत
भोपाल। भोपाल में एक बार फिर महिला हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है. आज यानी शुक्रवार से 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ भोपाल में होने जा रहा है. इसमें देश भर से 27 टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शिरकत करेंगी.
भोपाल में 6 से 17 मई तक चलेगा हॉकी टूर्नामेंट : पिछले कुछ समय से भोपालवासी पुरुष हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन के साक्षी बने हैं. इसी क्रम में अब भोपाल में 6 से 17 मई तक देश की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी हॉकी स्टिक का जादू बिखेरेंगी. मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत हो रही है. इस दौरान कुल 41 मैच खेले जाएंगे और चैंपियनशिप का फाइन मैच 17 मई को होगा.
12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022IPL 2022, DC vs SRH : हैदराबाद की लगातार तीसरी हार, दिल्ली ने 21 रन से जीता मैचइस चैंपियनशिप में देश की 27 टीमें अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही है, ये टीमें इस प्रकार हैं:


12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं.




12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप २०२२

किस ग्रुप में शामिल कौन सी टीमें :
ग्रुप-A
मध्यप्रदेश
चंडीगढ़
बिहार
ग्रुप-B
हरियाणा
असम
बंगाल
ग्रुप-C
पंजाब
छत्तीसगढ़
त्रिपुरा
ग्रुप-D
महाराष्ट्र
राजस्था
नउत्तराखंड
ग्रुप-E
झारखंड
आंध्रप्रदेश
पंडुचेरी
ग्रुप-F
कर्नाटका
तमिलनाडुअरुणाचल
अंडमार और निकोबार
ग्रुप-G
उत्तरप्रदेश
दिल्लीगोवा
गुजरात
ग्रुप-H
एसोसिएशन ऑफ ओडिसा
केरल
तेलंगाना
हिमाचल
(12th Hockey India Senior Women National Championship 2022)
Next Story