
x
Keralaकेरल: केरल के मलप्पुरम में 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के गले में केक फंस गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस दिन महिला की मौत हुई, उसके अगले दिन यानी 31 मई को महिला की इकलौती बेटी की शादी होनी थी, जो मां की खराब तबीयत के चलते पहले ही सादगी से कर दी गई थी। 31 मई को होनी थी बेटी की शादी जैनब की बेटी खैरुन्निसा की 31 मई को शादी होनी थी। उसके घर में खुशी का माहौल था। सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। खैरुन्निसा जैनब की इकलौती बेटी है।
इसलिए मां अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थी। जिस तरह एक मां अपनी बेटी की शादी के सपने देखती है, जैनब ने भी अपनी आंखों में खैरुन्निसा के लिए वही सपने देखे थे। लेकिन जैनब को नहीं पता था कि उसके घर की खुशियां अचानक गम में बदल जाएंगी। खैरुन्निसा की शादी में महज 2 दिन बचे थे। इसी बीच गुरुवार 29 मई को जैनब पूरे परिवार के साथ बैठकर केक खा रही थी। लेकिन अचानक केक उसके गले में फंस गया। इसके बाद जैनब को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
ऐसे में जैनब के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बावजूद जैनब की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में मां की खुशी के लिए 30 मई को सादगी के साथ खैरुन्निसा का निकाह कर दिया गया और उसी दिन मां की मौत हो गई। 30 मई को खैरुन्निसा की डोली से पहले उसकी मां का जनाजा निकाला गया। जैनब की मौत से उसके घर में मातम छा गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
TagsKeralaमांशवयात्राKeralaMother's funeral procession... जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





