केरल

Kerala: चर्च के अंदर मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
12 March 2025 6:40 AM IST
Kerala: चर्च के अंदर मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Keralaकेरल: केरल के कोल्लम में एक चर्च परिसर में रहस्यमयी सूटकेस के अंदर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सीएसआई चर्च के कब्रिस्तान के पास से कंकाल बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि यह मानव कंकाल है।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का मानना ​​है कि यह कंकाल कई साल पुराना हो सकता है और संभवत: यह हत्या का मामला हो सकता है। वैज्ञानिक तरीकों से जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही पुराने गुमशुदा मामलों की भी जांच की जा रही है।
कंकाल काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर इसे सूटकेस में बंद करके चर्च के पास फेंक दिया होगा। यह सूटकेस चर्च के कर्मचारियों को तब मिला, जब वे सुबह पाइपलाइन रूट पर काम कर रहे थे। कंकाल मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Next Story