केरल

Kerala: चर्च में विस्फोट में बुजुर्ग की मौत, तीन लोगों पर केस

Sarita
5 Jan 2026 6:51 AM IST
Kerala: चर्च में विस्फोट में बुजुर्ग की मौत,   तीन लोगों पर केस
x
Kerala केरल: चएर्नाकुलम जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां मुवाट्टुपुझा के पास कडाथी में स्थित एक प्रसिद्ध चर्च में उत्सव की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पटाखों के लिए विस्फोटक सामग्री तैयार करते समय एक जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 68 वर्षीय एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है|
घटना रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे की बतायी जा रही है. कडाथी स्थित सेंट पीटर एंड सेंट पॉल चर्च में वार्षिक उत्सव की तैयारियां चल रही थीं. लोग धार्मिक अनुष्ठान के बाद आतिशबाजी के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसी बीच, चर्च की इमारत के पास से एक कानफोड़ू धमाके की आवाज आई. विस्फोट इतना भीषण था कि स्थानीय लोग सहमकर अपने घरों से बाहर निकल आए|
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, कडाथी निवासी 68 वर्षीय रवि और वालकोम निवासी 46 वर्षीय जेम्स चर्च की इमारत में उत्सव के लिए पटाखों के एक फ्रेम में विस्फोटक सामग्री भर रहे थे. अचानक किसी चूक या घर्षण के कारण सामग्री में आग लग गई और एक बड़ा धमाका हो गया. रवि धमाके की सीधी चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. वहीं पास खड़े जेम्स भी आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस गए|
धमाके के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने रवि को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. मुवाट्टुपुझा पुलिस ने इस मामले में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने चर्च के पादरी फादर बीजू वर्गीस और दो अन्य कर्मचारियों- साबू पॉल और एल्धो सी.एम. के खिलाफ मामला दर्ज किया है. भारतीय न्याय संहिता और इंडियन एक्सप्लोसिव्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है|
Next Story