
x
Kerala केरल : केरल के कोच्चि में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कलामसेरी निवासी साजू (62) के रूप में हुई है। हादसे में घायल उनका दामाद आशीष निर्मल (33) जारक्कल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कलामसेरी में शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि घायलों को कलामसेरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां साजू की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्मल की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचाराधीन है। कलामसेरी पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
TagsKeralaकारटक्करबुजुर्गमौतKeralacarcollisionelderly mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





