केरल
केरल में बिजली के खंभे से टकराई एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत
Apurva Srivastav
14 May 2024 12:43 PM IST

x
कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक एंबुलेंस की बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई। इस एंबुलेंस में मौजूद महिला मरीज की जलकर मौत हो गई। यह चौंकाने वाली दुर्घटना तब हुई जब मृत मरीज सुलोचना (57) को आपातकालीन सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
तेज रफ्तार से चल रही थी एंबुलेंस
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार एंबुलेंस नियंत्रण खोने के बाद फिसल गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई।
वाहन में महिला मरीज और ड्राइवर के अलावा दो व्यक्ति, एक डॉक्टर और एक नर्स भी थे। वे तो बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन मरीज वाहन में ही फंस गई, जिससे उसकी जलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
Tagsकेरलबिजली खंभेएंबुलेंसआगएक मरीज मौतKeralaelectric poleambulancefireone patient deadकेरल खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





