कर्नाटक
‘मोदी-मोदी’ के नारों को DK-DK में बदला, शिवकुमार का वीडियो वायरल
Gulabi Jagat
16 Aug 2026 9:56 PM IST

x
‘मोदी-मोदी’ के नारों को DK-DK में बदला, शिवकुमार का वीडियो वायरल
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 15 अगस्त को विधान सौध में आयोजित ‘फ्रीडम हब्बा’ कार्यक्रम के दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारों का अपने अंदाज में जवाब दिया। कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। शिवकुमार ने मंच से ही इन नारों पर प्रतिक्रिया दी। शिवकुमार ने कहा, ‘यहां मोदी भी कहते हैं डीके-डीके।’ इसके तुरंत बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ‘डीके-डीके’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देखिए, अब डीके-डीके के नारे शुरू हो गए हैं।’
मुख्यमंत्री ने नारेबाजी को नजरअंदाज करने के बजाय मंच से ही हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उनके जवाब के बाद कार्यक्रम का माहौल बदल गया और वहां मौजूद लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। शिवकुमार इससे पहले भी अपने समर्थन में लगने वाले ‘डीके-डीके’ नारों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। दिसंबर 2025 में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कुछ लोगों ने ‘डीके-डीके’ के नारे लगाए थे।
उस समय शिवकुमार ने कहा था कि कुछ लोग ‘मोदी-मोदी’, कुछ ‘डीके-डीके’, कुछ ‘राहुल-राहुल’ और कुछ ‘सिद्धू-सिद्धू’ कहते हैं। उन्होंने इसे लोगों की ओर से अपने पसंदीदा नेताओं के प्रति प्यार और स्नेह जताने का तरीका बताया था और कहा था कि इसे खेल भावना से लिया जाना चाहिए।
देखें वीडियो :
Modi magic in @DKShivakumar Speech“Modi, Modi” chants erupted at Bengaluru’s Freedom Habba as D.K. Shivakumar took the stage. He laughed it off, saying even Modi chants “DK, DK.”#bengaluru #bangalore #dkshivakumar @DKShivakumar @narendramodi @Lolita_TNIE @ChristinMP_… pic.twitter.com/RbsGAPZ5VP
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) August 16, 2026
क्या था ‘फ्रीडम हब्बा’ कार्यक्रम?
15 अगस्त को विधान सौध में आयोजित ‘फ्रीडम हब्बा’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक पहलुओं को सामने रखा गया। शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम को कर्नाटक के लोकतंत्र के केंद्र में स्वतंत्रता का उत्सव बताया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए इतिहास, संविधान, संस्कृति और लोगों को कर्नाटक के लोकतंत्र के केंद्र में एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया। ‘मोदी-मोदी’ और ‘डीके-डीके’ नारों के बीच कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया चर्चा में आ गई। घटना का वीडियो और शिवकुमार की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही है।
Next Story





