कर्नाटक

ए टी रामास्वामी के विधायी अनुभव से BJP को कर्नाटक में मिलेगी मजबूती: जेपी नड्डा

Admin Delhi 1
2 April 2023 7:09 AM GMT
ए टी रामास्वामी के विधायी अनुभव से BJP को कर्नाटक में मिलेगी मजबूती: जेपी नड्डा
x

बेंगलुरू न्यूज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक से जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा है कि भाजपा में शामिल होने का उनका निर्णय भाजपा की विचारधारा और ²ष्टि के लिए व्यापक समर्थन का प्रतिबिंब है। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि रामास्वामी का विधायी अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा और भाजपा को कर्नाटक की और अधिक लगन से सेवा करने में मदद करेगा। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में शनिवार को विधिवत तरीके से पार्टी में शामिल हो जाने के बाद ए टी रामास्वामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय त्री अनुराग ठाकुर और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। नड्डा से मुलाकात करने से पहले ए टी रामास्वामी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और नलिन कोहली की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने के बाद रामास्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के आला नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में अपनी मुहिम की जानकारी देते हुए यह भी दावा किया कि वे राज्य में पैसे की ताकत के शिकार हैं क्योंकि वे हमेशा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बात करते थे। पार्टी मुख्यालय में रामास्वामी को भाजपा में शामिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार बार के विधायक रह चुके ए टी रामास्वामी जैसे वोक्कालिंगा समुदाय के बड़े नेता के भाजपा में आने से कर्नाटक में भाजपा को बल मिलेगा और पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। आपको बता दें कि, ए टी रामास्वामी कर्नाटक के अरकलगुडा से जेडीएस के विधायक हैं, हालांकि भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले शुक्रवार को ही उन्होंने विधान सभा से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष के शहर में नहीं होने के कारण विधान सभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था। कर्नाटक में विधान सभा के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। भाजपा इस बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा कर रही है। यही वजह है कि जेडीएस से वोक्कालिंगा समुदाय के एक बड़े नेता के पार्टी में आने से भाजपा काफी उत्साहित दिखाई दे रही है।

Next Story