
x
Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक के हावेरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। मृतक बच्ची की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है और उसकी उम्र 4 साल बताई जा रही है। माँ की पहचान गंगप्पा और उसके प्रेमी की पहचान अन्नप्पा के रूप में हुई है। दोनों ने मिलकर चार साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
मामला जिले के रानेबेन्नूर तालुका के गुड्डा स्थित अनवेरी गाँव का है। गंगम्मा पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसी दौरान वह अन्नप्पा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई। धीरे-धीरे गंगम्मा और अन्नप्पा की बातचीत होने लगी। इस बातचीत के दौरान दोनों घंटों एक-दूसरे से बातें करने लगे। लगातार बातचीत से हालात बदलने लगे।
उनके बीच बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब महिला परिवार पर कम ध्यान दे रही थी। इस बात को लेकर उसका पति चिंतित रहने लगा। उसने उससे कई बार पूछा, लेकिन महिला ने कुछ नहीं बताया। इसी बीच, पति को पता चला कि महिला का किसी और के साथ संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होने लगा।
कुछ समय बाद, महिला बच्चे को लेकर घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। कुछ दिनों बाद, जब पति महिला से बेटी को भेजने के लिए कहने गया, तो वह बहाने बनाने लगी। पति को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की, तब मामला सामने आया।
पुलिस ने जब मामले की जाँच की, तो पता चला कि पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने गई महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को तुंगा अपर नहर के पास जलाने की भी कोशिश की, लेकिन बच्ची का शव अधजली अवस्था में बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





