
x
Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार शाम को तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश ने एक बच्ची की जान ले ली। घटना बेंगलुरु के जीवनहल्ली में ईस्ट पार्क के पास हुई। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर पार्क के पास से गुजर रही थी। तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
माता-पिता तुरंत बच्ची को इलाज के लिए बॉरिंग अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी बेटी की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका। बारिश के कारण बेंगलुरु के कुछ निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव भी हुआ। सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक अचानक हुई इस बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 30 पेड़ गिर गए।
TagsKarnatakaबच्चीदुर्घटनामौत Karnatakagirlaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





