कर्नाटक

Karnataka: 11वीं कक्षा की लड़की ने दी कॉलेज बाथरूम में शिशु को जन्म

Sanjna Verma
3 July 2024 11:03 PM IST
Karnataka: 11वीं कक्षा की लड़की ने दी कॉलेज बाथरूम में शिशु को जन्म
x
Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक के एक कॉलेज में उस समय हडकंप मच गया, जब एक लड़की ने बाथरूम में शिशु को जन्म दिया। 17 साल की यह लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। बता दें कि टीचर कक्षा में क्लास ले रही थी, इतने में एकदम बाथरूम से किलकारी आने लगी। दोनों को hospital में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शिशु और नाबालिग मां स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। लड़की से बातचीत में यह बात सामने आई है कि वह दो साल एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी क्रम में वह गर्भवती हो गई। लड़की शिशु को जन्म देने के बाद ठीक हो रही है। महिला Counselor के माध्यम जल्द ही बात की जाएगी।
कोलार police ने बताया कि लड़के के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। यह अपराध नौ महीने पहले हुआ है। ऐसे में नए कानून लागू नहीं होंगे।
Next Story