कर्नाटक
Karnataka: गणेश विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के बीच हुआ टकराव, अलर्ट जारी
Tara Tandi
12 Sept 2024 11:20 AM IST

x
Karnataka कर्नाटक: गणेश विसर्जन के दौरान झड़प का मामला सामने आया है। यहां दो संप्रदायों ये हुआ टकराव इतना बढ़ा कि हालात बेहद तानवपूर्ण हो गए। सामने आया है कि उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों, शोरूम और कपड़ों की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाकर आग लगा दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया और दोनों समुदाय हिंसा पर उतर आए. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है और भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बतादें कि बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जब जुलूस नागमंगला की मुख्य सड़क पर स्थित एक मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तो मस्जिद के पास से जुलूस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। इस घटना से हालात बिगड़ गए और दोनों समुदायों के बीच झड़पें होने लगीं। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया और घटना के जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
TagsKarnataka गणेश विसर्जनदौरान दो संप्रदायोंबीच टकरावअलर्ट जारीClash between two communities during Karnataka Ganesh immersionalert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





