
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर ज़िले में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन और बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
एक निजी बस पर पहाड़ गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 30 से 35 यात्रियों को लेकर बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में पहाड़ बस पर गिर गया।
बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बचाव दल बस में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
उन्होंने कहा, "आज एक और शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी के अस्थिर हो जाने के कारण भालूघाट इलाके में लगभग 25 यात्रियों को ले जा रही एक बस एक ढहे हुए पहाड़ के नीचे फंस गई थी। कई यात्रियों के अभी भी फंसे होने की आशंका है और उनके बचने की संभावना कम होती जा रही है।"





