कर्नाटक

पिता पर दो बेटियों की हत्या का आरोप, खुद भी जान देने की कोशिश, पढ़ें चौकाने वाला मामला

Gulabi Jagat
11 Aug 2026 8:04 AM IST
पिता पर दो बेटियों की हत्या का आरोप, खुद भी जान देने की कोशिश, पढ़ें चौकाने वाला मामला
x

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी पिता ने कथित तौर पर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। वारदात की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने बेटियों की जान ली।

घटना उत्तर पूर्वी बंगलूरू की है, जहां के एक होटल के कमरे में आरोपी एसजी इमरान (40 वर्षीय) ने अपनी पांच और 10 साल की दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने लिखा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

Next Story