कर्नाटक

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से कर्नाटक में करेंगी प्रवेश

Sarita
30 Sept 2022 6:21 AM IST
Congresss Bharat Jodo Yatra will enter Karnataka from today
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का कर्नाटक चरण शुक्रवार को प्रारंभ होगा और पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी केरल की सीमा पर स्थित चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट से होते हुए राज्य में प्रवेश करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का कर्नाटक चरण शुक्रवार को प्रारंभ होगा और पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी केरल की सीमा पर स्थित चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट से होते हुए राज्य में प्रवेश करेंगे। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि कर्नाटक में इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की यात्रा को 21 दिन में लगभग 511 किलोमीटर का सफर तय करना है।

Next Story