कर्नाटक

Bengaluru: बिजली की तार से बस में लगी भयानक आग, बाल-बाल बच गई यात्रियों की जान

Sarita
6 Feb 2026 12:34 PM IST
Bengaluru: बिजली की तार से बस में लगी भयानक आग, बाल-बाल बच गई यात्रियों की जान
x
Bengaluru बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार-शुक्रवार को तड़के एक डरा देने वाली घटना देखने को मिली है। बेंगलुरु रूरल इलाके में नेलमंगला के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस हादसे में सभी 30 पैसेंजर की जान बाल-बाल बच गई है। हालांकि, यात्रियों के सामान आदि जलकर राख हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये भीषण हादसा और अब तक इस मामले में क्या एक्शन लिया गया है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक प्राइवेट बस में बेंगलुरु रूरल जिले के नेलमंगला तालुक में हनुमंतपुरा गेट के पास आग लग गई, जिससे एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे हुई, जब ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह सड़क से उतरकर सड़क किनारे नाले में झुक गई।जानकारी के मुताबिक, जब बस झुकी हुई हालत में थी तब बस कथित तौर पर ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे इसमें भीषण आग लग गई।
Next Story