कर्नाटक

Bengaluru:मॉल के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, लोगों को कुचला

Sarita
2 Jan 2026 7:40 AM IST
Bengaluru:मॉल के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, लोगों को कुचला
x
Bengaluru बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक डरा देने वाले सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक मॉल के बाहर तेज रफ्तार कार अचानक से फुटपाथ पर चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं।बेंगलुरु के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया के बाहर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए|जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और फुटपाथ पर चढ़ते हुए वहां मौजूद राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ने पहले नियंत्रण खोया और फिर सीधे फुटपाथ की ओर मुड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन ड्राइवर के नशे में होने की आशंका पर भी जांच की जा रही है, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार ने एक कार्यक्रम के दौरान कंबल ले रहे लोगों को कुचला दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत गई और 6 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया है।
Next Story