झारखंड

छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है मामला

Renuka Sahu
13 March 2022 4:53 AM GMT
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है मामला
x

फाइल फोटो 

झारखंड के रांची में एक शख्स अपनी पत्नी के बारे में की गई टिप्पणी से इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के रांची में एक शख्स अपनी पत्नी के बारे में की गई टिप्पणी से इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना रांची के अनगड़ा इलाके की है। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन कर रही है। जिस हथियार से हत्या की गई है उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जिले के अनगड़ा प्रखंड के हेसल खीराटोली गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की घटना है। बताया जाता है कि पास्कल गाड़ी और पौत्रुस गाड़ी नामक के दो भाई हेसल खीराटोली गांव में रहते थे। दोनो की उम्र 40 और 45 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार की रात में दोनों भाई अपने घर में एक साथ शराब पी रहे थे। नशे में दोनो हंसी मजाक कर रहे थे। इसी बीच बड़े भाई पास्कल ने छोटे भाई की पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक बातें कह दी। यह बात छोटे भाई पौत्रुस गाड़ी को नागवार गुजरी। दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए। मारपीट के क्रम में पौत्रुस ने घर में रखी लकड़ी काटने वाली टांगी से पास्कल पर हमला कर दिया। हमले इतना जोरदार था कि पास्कल की मौके पर मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हत्यारा छोटा भाई भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। घर से ही हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Next Story