झारखंड

मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी, 27वीं शबे कद्र को खत्म हुई तरावीह

Renuka Sahu
7 April 2024 8:26 AM GMT
मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी, 27वीं शबे कद्र को खत्म हुई तरावीह
x
जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी. महिलाओं के लिए तरावीह पढ़ने की अलग व्यवस्था की गई थी.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी में महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी. महिलाओं के लिए तरावीह पढ़ने की अलग व्यवस्था की गई थी. यहां लगभग 200 लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की. 27वीं शबे कद्र को शनिवार को तरावीह की नमाज खत्म हुई. इस मौके पर सहारा सिटी में रमजान के दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस्लामिक क्विज का भी आयोजन हुआ. 27 दिनों में 28 बच्चे क्विज प्रोग्राम में विनर हुए और उन्हें पुरस्कृत किया गया.

सहारा सिटी रमजान कमेटी ने 5 बच्चों और 10 बच्चियों को तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए इनाम देकर प्रोत्साहित किया. इन कार्यक्रमों के चलते बच्चों में काफी उत्साह रहा. खत्म तरावीह के मौके पर कारी हकीम ने पूरे मुल्क में अमन शांति और सभी के लिए सेहत और तंदुरुस्ती की दुआ मांगी. तरावीह की नमाज के बाद सभी नमाजियों के लिए शीरीनी और दम किया हुआ पानी का वितरण किया गया. सहारा सिटी रमजान कमेटी की तरफ से साजिद असर ने सभी का शुक्रिया अदा किया. 14 अप्रैल को यहां ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.


Next Story