
x
रांची Ranchi : पूरे झारखंड Jharkhand में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी रही. यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, राज्य की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम तापमान 25.8 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया. आज के मौसम की बात की जाए तो प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. राज्य में अच्छी-खासी वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा बिहार से होकर गुजर रही है. इसका असर आज झारखंड में भी देखने को मिलेगा. राज्य के करीब-करीब तमाम जिलों में आज बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट Orange alert जारी किया गया है. जबकि प्रदेश के कई जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. लोगों को बिजली गिरने से भी सतर्क रहने की जरूरत है.
आज का संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 30 डिग्री लातेहार, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तथा पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.
Tagsझारखंड में मौसम का यू टर्नरांची सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्टझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारU-turn of weather in JharkhandOrange alert in many districts including RanchiJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





