झारखंड

Weather Update : आज झारखंड में भारी बारिश की संभावना

Sarita
24 Aug 2024 1:25 PM IST
Weather Update : आज झारखंड में भारी बारिश की संभावना
x

रांची Ranchi : झारखंड में आज तेज बारिश होने की सभावनाएं है, कुछ जिलों में आज तेज बारिश होने की चेतावनी दी जा रही है. इसको लेकर लोगों कों सचेत रहने की जरूरत है. मौसम को देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर रहेगा जिसका असर झारखंड में भी दिखेगा.

कैसा रहेगा आज का मौसम
लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम व खूंटी व कुछ जिले में मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी की गयी है और लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम व खूंटी व कुछ जिले में
येलो अलर्ट
जारी किया गया. जबकि रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंगभूम और अन्य जिलों में स्तिथि
नॉर्मल रहेगी.
कैसा रहेगा आज का तापमान
आज की तापमान की बात करें, तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 30 या न्यूनतम 24 डिग्री रहेगी, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 30 डिग्री या न्यूनतम 24 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रहने की संभावनाएं हैं.
मौसम विभाग के अनुसार कल 25 अगस्त 2024 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली, तूफ़ान की भी अंदेशा है. खासकर, दिन में हलके बारिश का अनुमान लगाया गया है.


Next Story