
x
झारखंड में मौसम के मूड ने टर्न लिया है.
रांची : झारखंड में मौसम के मूड ने टर्न लिया है. रविवार को मौसम के मूड में आए बदलाव और हुई बारिश के बाद सोमवार से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राज्य में अगले तीन दिनों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे या इससे भी अधिक हो सकती है.
इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पश्चिमी भागों के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. 10 अप्रैल यानी आज झारखंड के दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ मध्य भागों में भी कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. वहीं, 11 अप्रैल को भी राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात होने के आसार है.
Tagsझारखंड में बारिशवज्रपात की संभावनाझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारRain in Jharkhandpossibility of thunderstormJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





