झारखंड
Weather : 13-15 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट
Tara Tandi
12 July 2025 6:51 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 13 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
जानें किस जिले में किस दिन है भारी बारिश की चेतावनी
• 13 जुलाई: रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम
• 14 जुलाई: गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम
• 15 जुलाई: देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज
अब तक क्या रही है बारिश की स्थिति
झारखंड में एक जून से 12 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 296.4 मिलीमीटर के मुकाबले 499.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 69 प्रतिशत अधिक है. राज्य के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.
अधिक बारिश वाले जिले
• पूर्वी सिंहभूम: 157 प्रतिशत अधिक बारिश
• रांची: 150 प्रतिशत अधिक बारिश
• सरायकेला-खरसावां: 130 प्रतिशत अधिक बारिश
कम बारिश वाले जिले
• देवघर: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
• गढ़वा: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
• गोड्डा: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
• साहिबगंज: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
• पाकुड़: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
TagsWeather13-15 जुलाईइन जिलोंभारी बारिश चेतावनीयेलो अलर्टWeather 13-15 Julythese districtsheavy rain warningyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





