
x
Ranchi रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में भी दोपहर दो बजे बूंदा-बांदी हुई.
18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाएंगे और प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. 19 मार्च से प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 19 और 20 मार्च को दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 21 और 22 मार्च को भी बारिश की संभावना है.
चाईबासा में सबसे अधिक तापमान
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया. इधर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में अगले तीन घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है
TagsRanchi मौसमली अंगड़ाईबारिश आसारRanchi weatherstretchedrain likelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





