
x
झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है.
रांची : झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राजधानी रांची में आज सुबह छिटपुट की हल्की बारिश हुई. जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, झारखंड सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. 7 अप्रैल यानी आज देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी आने की संभावना है.
झारखंड में फिर मौसम ने मारी पलटी
रांची सहित राज्य के कई भागों (जिलों) में 30 से 40KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी इसके साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान राजधानी वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. दौरान राज्य के कई हिस्सों में 8 अप्रैल तक हल्की बारिश की आशंका जताई गई है.
तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
मौसम के तेवर में हर बदलते दिन के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी झुलसाती गर्मी और उमस लोगों को महसूस होती है तो अगले ही पल बादल भी धूप के साथ लुकाछिपी खेलता हुआ दिख जाता है.
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा रही है. बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोन बना है. अगले तीन दिनों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. रविवार को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है. 8-9 अप्रैल को भी राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. वज्रपात भी हो सकती है.
Tagsझारखंड में फिर मौसम ने मारी पलटीकई जिलों में बन रहे बारिश के आसारझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारWeather again took a turn in Jharkhandchances of rain in many districtsJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





