झारखंड

झारखंड के 16 जिलों की 872 पंचायतों में मतदान आज

Renuka Sahu
19 May 2022 4:50 AM GMT
Voting today in 872 panchayats of 16 districts of Jharkhand
x

फाइल फोटो 

झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को 16 जिलों के 50 प्रखंडों की कुल 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को 16 जिलों के 50 प्रखंडों की कुल 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 5093 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 7150 पदों के लिए चुनाव होंगे। 10614 बूथों पर कुल 38 लाख 82 हजार 628 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए सभी 50 प्रखंडों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गयी हैं। सभी मतदान केंद्रो के लिए जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। दूसरे चरण में नामांकन के बाद नाम वापसी तक सभी पदों को मिलाकर 5093 से ज्यादा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अब 7150 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। इनमें ग्राम पंचायत के 5123 वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया के 866, पंचायत समिति के 111 निर्विरोध सदस्य निर्वाचित, पंचायत समिति के 1059 और जिला परिषद के 102 सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।
किस जिले के कौन से प्रखंड में होंगे चुनाव
पलामू- नवडीहा बाजार, छतरपुर, नावाबाजार, पड़वा व पाटन
लातेहार- बरवाडीह और मनिका
चतरा- लावालौंग और हंटरगंज
कोडरमा- सतगांवा, डोमचांच और मरकच्चो
गिरिडीह- धनवार, बिरनी और सरिया
गोड्डा- महगामा, बसंतराय और पथरगामा
पाकुड़- हिरणपुर व महेशपुर
जामताड़ा- नारायणपुर, करमाटांड़ विद्यासागर व फतेहपुर
धनबाद- बाघमारा और धनबाद
बोकारो- बेरमो, कसमार व जरीडीह
गुमला- बिशुनपुर, गुमला व घाघरा
खूंटी- कर्रा, तोरपा व रनिया
रांची- बेड़ो, लापुंग, इटकी व नगड़ी
सिमडेगा- ठेठईटांगर व सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम- गुदड़ी, आनंदपुर, टोंटो मनोहरपुर व नोवामुंडी
पूर्वी सिंहभूम- धालभूमगढ़, चाकुलिया व बहरागोड़ा
Next Story