
x
फाइल फोटो
Jharkhand Sarkari Job रिम्स में कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Jharkhand Sarkari Job रिम्स में कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। ए ग्रेड की स्थायी नर्सो की वैकेंसी जेएसएससी द्वारा मांगे जाने के बाद अब शुक्रवार से फोर्थ ग्रेड के 230 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह वैकेंसी अलग-अलग 19 श्रेणी के लिए निकाले गए हैं। रिम्स निदेशक द्वारा निकाले गए इस विज्ञापन में हाईकोर्ट का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि रिम्स के अंतर्गत चतुर्थवर्गीय संवर्ग की रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति के लिए उच्च न्यायालय में केस संख्या 1301-0220 में पारित आदेशों के अनुपालन के क्रम में राज्य के नागरिकों नियमित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
निबंधित डाक के माध्यम से आवेदन 19 जून तक रिम्स को भेजना है। इसके लिए फार्म रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिम्स की ओर से आवेदन शुल्क 600 निर्धारित किया गया है। जबकि एसटी, एससी उम्मीदवारों के लिए 150 शुल्क तय है।
ये हैं पद...
पदनाम पदहेड जमादार – 1,
पीउन कम पैकर – 1,
सफाईकर्मी – 1,
इम्बाल्वर – 1,
मॉरचुरी सेवक – 1,
स्ट्रेचर वाहक – 1,
चौकीदार – 2,
रात्रि प्रहरी – 3,
प्रयोगशाला अनुचर – 30,
किचन सेवक – 2,
सेवक – 6,
कक्ष सेवक – 144,
सेवक सह स्वीपर – 2,
दफतरी – 1,
पीउन – 9,
दरबान – 12,
माली – 8,
लैब ब्वॉय – 1,
प्रयोगशाला सेवक – 4
कुल – 230
Next Story





