झारखंड

झारखंड में दिखा मौसम का अभूतपूर्व नजारा, लू के बीच सुबह से लोहरदगा से रांची तक छाया कोहरा

Renuka Sahu
4 April 2022 2:19 AM GMT
झारखंड में दिखा मौसम का अभूतपूर्व नजारा, लू के बीच सुबह से लोहरदगा से रांची तक छाया कोहरा
x

फाइल फोटो 

लू के थपेड़ों के साथ आसमान में कोहरे का नजारा। इन दिनों झारखंड में मौसम का अभूतपूर्व मिजाज देखने को मिल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।लू के थपेड़ों के साथ आसमान में कोहरे का नजारा। इन दिनों झारखंड में मौसम का अभूतपूर्व मिजाज देखने को मिल रहा है।राज्य के आधा दर्जन जिले लू की चपेट में हैं। तापमान 40 डिग्री पर है। कई जगह पारा इसके पार भी है। दूसरी ओर सुबह से आकाश में कोहरा भी देखा जा रहा है। रविवार की सुबह लोहरदगा से रांची तक अजब नजारा दिखा। यहां कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। वह भी इतना घना कि सामने आ रहे वाहन को देखना मुश्किल। मांडर टोल प्लाजा के पास तो कोहरे के चलते तीन वाहन टकरा गए और दो लोग घायल हो गए। सुबह साढ़े सात बजे के बाद कोहरा समाप्त हुआ। यह कोहरा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि अप्रैल में कभी ऐसा कोहरा नहीं देखा गया था।

वैसे मौसम वैज्ञानिक इस घटना को अजूबा नहीं मान रहे । उनका कहना है कि जल स्त्रत्तेत,वन क्षेत्र और पहाड़ी इलाकों में नमीके कारण कुहासा बनता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि जल स्त्रत्तेत और वन क्षेत्र में कुहासा हो सकता है पर सभी जगह नहीं हो सकता। धूप पड़ते ही यह खत्म हो जाता है।
उधर, राज्य के कई जिलों को अगले दो दिन अभी लू से राहत नहीं मिलेगी। पलामू समेत राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में रविवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा। लोग दिनभर लू के थपेड़ों से झुलसते रहे। इन इलाकों में देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं।
Next Story