झारखंड

सड़क पार कर रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का, एक गंभीर

Sarita
19 Aug 2022 10:43 AM IST
Unknown vehicle hit the youths crossing the road, one serious
x

फाइल फोटो 

चांडिल-कांड्रा सड़क पर चांडिल थाना क्षेत्र के तारकुआंग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकयुवक घायल हो गए.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चांडिल-कांड्रा सड़क पर चांडिल थाना क्षेत्र के तारकुआंग के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकयुवक घायल हो गए. अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार दो युवकों में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घटना गुरुवार रात की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व चांडिल थाना की गस्ती दल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.

सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारा धक्का
पुलिस ने तत्काल घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक मकर महाली तारकुआंग का रहने वाला है. अपना घर जाने के लिए युवक सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गया. इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें मकर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
Next Story