झारखंड

पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर अधजली अज्ञात लाश मिली

Sarita
28 March 2024 12:56 PM IST
पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर अधजली अज्ञात लाश मिली
x
पटमदा थाना क्षेत्र के गोबर घुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर गुरुवार को एक अधजली लाश मिली है.

जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के गोबर घुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर गुरुवार को एक अधजली लाश मिली है. आपो गांव के पास लाश मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर जुट गए. सभी शव देख रहे थे. लेकिन शव की पहचान कोई नहीं कर सका.

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. आपो गांव के ग्राम प्रधान खगेंद्र नाथ सिंह और पूर्व मुखिया नील रतन पाल को भी शव की पहचान के लिए बुलाया गया. लेकिन शव कोई नहीं पहचान सका. पुलिस मामले की जांच में जुट गई


Next Story