
x
Khunti खूंटी : जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से फिर रांची दो छात्रों की मौत हो गई है. घटना मंगलवार को हुई है. दोनों छात्र अपने 10 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आए थे. नहाने के लिए वे झरने के पास गए थे. जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई है. मृतकों में खेलगांव के महुआ टोली निवासी महेंद्र तिर्की के 15 वर्षीय पुत्र रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के 15 वर्षीय पुत्र जेम्स सांगा हैं. इससे पहले बीते 28 मार्च को कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले शुभम कुमार सिंह और राज कुमार सिंह की मौत रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान हो गई थी. दोनों सगे भाई थे और अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पहुंचे थे.
कैसे हुआ हादसा
रांची के आदर्श नगर, कोकर, गाड़ीगांव से लगभग 10 छात्र बाइक पर सवार होकर रीमिक्स वाटर फॉल पहुंचे थे. सभी छात्र फॉल में नहा रहे थे. इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए. फॉल में नहा रहे अन्य दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी. इसके बाद आसपास के लोग जुटे और दोनों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मारंगहादा पुलिस को दी, सूचना के लगभग पौने घंटे बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से फॉल में डूबे दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला. वहीं सूचना पर मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.
TagsRanchi दो छात्रोंपानी डूबकर मौतRanchi two students died by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





