झारखंड

दो भाइयों ने बहन से रेप के आरोपी का धड़ से अलग किया सिर, गिरफ्तार

Sarita
24 Aug 2022 7:56 AM IST
Two brothers behead the accused of raping sister, arrested
x

फाइल फोटो 

झारखंड के चतरा में दो भाइयों ने बहन के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को 15 साल बाद मार डाला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के चतरा में दो भाइयों ने बहन के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को 15 साल बाद मार डाला। उन्होंने 14 अगस्त को आरोपी बालेश्वर रजक का सिर काट डाला। और उसका शव बक्सी जंगल से होकर गुजरने वाले एनएच 99 पर फेंक दिया। बालेश्वर रामगढ़ जिले के मांडू थाना के बांगाबाद का निवासी था।

इस के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने सिमरिया के दुंदुआ के दोनों सगे भाई गौतम बैठा और मनोज रजक के साथ उनके दोस्त पिंटू रजक को गिरफ्तार किया है। गौतम बैठा ने पुलिस बताया है कि 15 साल पहले उसकी बहन की शादी होने वाली थी। लेकिन बालेश्वर रजक ने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद वह छिपकर रह रहा था। 14 अगस्त को वह अचानक मिल गया। पहले तो दोनों भाइयों ने उसे शराब पिलाई फिर कुल्हाड़ी से उसका सिर काट डाला। शव मिलने के बाद साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर रजक पर आरोप है कि उसने रामगढ़ में युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
Next Story