झारखंड

आज सीएम सोरेन का लातेहार दौरा, प्रमंडलस्तरीय केसीसी वितरण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Renuka Sahu
23 Jun 2022 3:55 AM GMT
Today CM Sorens visit to Latehar will participate in divisional level KCC distribution program
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लातेहार में होंगे और जिला खेल स्टेडियम में वे यहां प्रमंडलस्तरीय केसीसी वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लातेहार में होंगे और जिला खेल स्टेडियम में वे यहां प्रमंडलस्तरीय केसीसी वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसको लेकर जिला स्टेडियम में प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। इस बारे में डीपीआरओ ने बताया कि वे सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से स्टेडियम में ही आएंगे। इसके बाद प्रमंडल स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद वे वापस राजधानी लौट जाएंगे।

कार्यक्रम में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिला के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राज्य के कई मंत्री और वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसमें हजारों की संख्या में लाभुक भाग लेने लातेहार पहुंचेंगे। इधर, लातेहार, गढ़वा, पलामू सहित अन्य जगहों के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लाभुक भाग लेंगे। मुख्यमंत्री, अधिकारी, आमजन व लाभुकों को बैठने के लिए जिला स्टेडियम में भव्य पंडाल लगाया गया है। जिला खेल स्टेडियम में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है, जिसे जिले के वरीय अधिकारी लगातार निरीक्षण व विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।


Next Story