झारखंड

झारखंड में आज से तीन दिन तक होगी अच्छी बारिश, प्रदेश में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन

Sarita
4 July 2022 11:00 AM IST
There will be good rain in Jharkhand for three days from today, cyclonic circulation formed in the state
x

फाइल फोटो 

झारखंड में आने वाले तीन दिन में अच्छी बारिश होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में आने वाले तीन दिन में अच्छी बारिश होगी। ऐसा सोमवार को झारखंड और आसपास के इलाके में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की वजह से होगा। इसका असर राज्यभर में दिखेगा और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अभी जमशेदपुर से होकर दीघा की ओर मानसूनी हवा का बहाव हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन दक्षिण झारखंड में कायम है।

इसके प्रभाव से कोल्हान प्रमंडल और राज्य के मध्य भाग में रांची समेत आसपास के अन्य जिले में कुछ जगहों पर भारी और कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बताया गया कि रविवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, दुमका, जामताड़ा जिला में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक सिमडेगा के ठेठईटांगर में 164.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जलडेगा में 139.2, बांसजोर में 138.6, बोलबा में 91.4, सिमडेगा में 80.0, पालगंज में 71.0, कुरडेग में 58.2, जमशेदपुर में 49.6, बानो में 45.5, पुटकी में 44.4, हजारीबाग में 36.5, घाटशिला में 33.6, लातेहार में 25.6, चतरा में 23.5, जामताड़ा में 23.0, धनबाद में 18.1, बोकारो में 18.0 मिमी समेत राज्य के कई अन्य जगहों पर अच्छी बारिश हुई।
Next Story