झारखंड
प्यार की कोई हद नहीं होती! प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद लेकर घर के बाहर धरने पर बैठी, पढ़ें पूरा मामला
Gulabi Jagat
16 Jun 2023 12:18 PM IST

x
धनबाद: प्यार में हम किसी भी हद तक जा सकते हैं या यूं कहे कि प्यार की कोई हद ही नहीं होती। ऐसा ही मामला झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले से आया है जहां प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पर रहने की जिद लेकर उसके घर के आगे धरने पर बैठ गई है।
प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका
मामला जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी रोहित राय उर्फ विक्की 3 साल पहले बिहार के बक्सर जिले में रहता था, लेकिन अब वह धनबाद में अपने मामा के घर पर रहता है। अल्पसंख्यक समुदाय की युवती कशिश ने बताया कि दोनों की एक कार्यक्रम के दौरान दोस्ती हुई थी। धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमिका कशिश ने हिंदू रीति- रिवाज से 3 साल पहले प्रेमी रोहित से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में गुमला जिले में रह रहे थे, लेकिन इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ दिया।
प्रेमिका को देख घर के अंदर छिपा प्रेमी
प्रेमिका ने बताया कि जैसे ही वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर वासेपुर करीमगंज से बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर मोहल्ला पहुंची तो युवती को घर के बाहर देख प्रेमी युवक घर के अंदर छुप गया। प्रेमिका ससुराल के अंदर गई तो उसे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। स्थानीय लोगों ने धरने पर बैठी युवती को बहुत समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ उसके घर में रहने की जिद पर अड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़की विशेष समुदाय की है और लड़का हिंदू इसलिए लड़के के परिवार वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं है। वहीं, मामले में अब तक थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
Tagsप्रेमीप्रेमिकाप्रेमिका प्रेमी के साथप्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिददिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Next Story





