
x
एक ओर बोकारो पुलिस एक के बाद एक मामले का उद्भेदन कर वाहवाही बटोर रही है.
बोकारो : एक ओर बोकारो पुलिस एक के बाद एक मामले का उद्भेदन कर वाहवाही बटोर रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस को चोरों से लगातार चुनौती मिलने का सिलसिला जारी है. हरला थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 9 सी, स्ट्रीट 29, क्वार्टर संख्या 1152 में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आवास में गृहस्वामी सहित अन्य सो रहे थे. बताया जाता है कि इस दौरान करीब दो-ढ़ाई का जेवरात सहित करीब 25 हजार रुपए कैश चोरी गया. घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है.
घटना को ऐसे दिया अंजाम
गृहस्वामी दिलीप चौहान ने बताया कि सेक्टर फोर में लेपटॉप व कंप्यूटर रिपेयरिंग का दुकान चलाते हैं. रात को वे एक कमरे में तथा पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गए. अल सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे पत्नी ने हल्ला मचाना शुरू किया. आनन-फानन में आंखें खुली तो पत्नी ने आवास में किसी चोर के होने की बात कही. इधर-उधर खोजने पर कोई नहीं मिला. कमरे का जायजा लिया तो अलमारी और उसके अंदर का लॉकर खुला पाया, जिसमें रखे जेवरात और नगदी गायब मिला. इस भागदौड़ में चोरों द्वारा अलमारी खोलने के लिए इस्तेमाल की गई, मास्टर की हमारे आवास में ही छूट गई. बताया कि चोर संभवतः बालकनी से क्वार्टर में प्रवेश किया.
Tagsगहने और नगदी उड़ा ले गए चोरलुटेरों ने घटना को ऐसे दिया अंजामबोकारो पुलिसबोकारोझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारThieves took away jewelery and cashthis is how the robbers carried out the incidentBokaro PoliceBokaroJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





