झारखंड

हाथियों का आतंक नहीं थम रहा, बीती रात हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

Sarita
10 Sept 2022 11:54 AM IST
The terror of elephants did not stop, last night a herd of elephants crushed a person to death
x

 न्यूज़ क्रेडिट :  lagatar.in

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की सरला गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की सरला गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. मृतक की पहचान सावन महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दे दी है.

वन विभाग को दिखानी चाहिए सक्रियता
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने बीती रात गांव में घुसकर खूब तांडव मचाया है. इससे काफी जानमाल का भी नुकसान हुआ. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने सावन महतो को भी कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर हो गयी. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह सावन महतो का शव डीएमडीसी के पास पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया है. वन विभाग को सक्रियता दिखाते हुए जरूरी कदम उठाने चाहिए. ताकि आने वाले समय हाथियों से गांव के लोगों को जानमाल का नुकसान ना हो.
Next Story