झारखंड

जेवर कारोबारी हत्याकांड को धनबाद लूट में शामिल गिरोह ने दिया था अंजाम, रांची में कई दिनों तक रह कर रेकी की थी

Sarita
14 Sept 2022 9:59 AM IST
The gang involved in the Dhanbad robbery had given the result to the jewelry traders murder, had done recce after staying in Ranchi for several days.
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड स्थित अरविंदो ज्वेलर्स के मालिक राजेश पाल की हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ सकती है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड स्थित अरविंदो ज्वेलर्स के मालिक राजेश पाल की हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ सकती है. जांच के दौरान यह बाते सामने आयी है कि धनबाद के मुथूट फाइनेंस कंपनी में जिन अपराधियों ने लूट की कोशिश की थी,उसी गिरोह के सदस्यों ने अरविंदो ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की गई थी. लूट में विफल रहने पर अपराधियों ने अरविंदो ज्वेलर्स के मालिक राजेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. लेकिन धनबाद में मुथूट फाइनेंस में डकैती करने आये अपराधियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि रांची में भी इसी गिरोह के अपराधियों का हाथ था.

रांची में कई दिनों तक रह कर रेकी की थी
बता दें कि कुछ दिन पहले धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनेंस को अपराधियों के द्वारा लूटने की कोशिश की गई थी. इसी बीच पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया था. जबकि दो पकड़े गये थे. पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि उनके ही साथियों ने रांची के अरविंदो ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी. इस लूट में भी सभी अपराधी विफल हो गए थे. लूट को अंजाम देने की कोशिश करने वाले सभी छह अपराधी बिहार के गया और लखीसराय के रहने वाले हैं. पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि अपराधियों ने लूट को अंजाम देने से पहले रांची में कई दिनों तक रह कर रेकी की थी. वहीं एक जगह भाड़े में रूम लिया था. पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी गई है कि सबसे पहले उन्होंने रांची के रिम्स अस्पताल से दो बाइक चोरी की थी और उसी से लूट की वारदात को अंजाम देने गये थे.
रांची पुलिस की टीम ने की पूछताछ
रांची पुलिस की टीम ने धनबाद जाकर गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ भी की है. रांची पुलिस को उम्मीद है कि अरविंदो ज्वेलर्स के मालिक के हत्या की गुत्थी भी जल्द सुलझा ली जाएगी. पुलिस को घटना में शामिल अपराधियों के नाम हासिल हो चुके हैं. गौरतलब है कि बीते सात जून की दोपहर में डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित बंगला स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने अरविंदो ज्वेलर्स के मालिक राजेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. छह की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था.
Next Story