झारखंड

एयरहोस्टेस की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा- उकसा कर कराया गया आत्महत्या

Sarita
13 Aug 2022 7:33 AM IST
The body of the air hostess was found hanging from the noose, the relatives said – suicide was done by instigation
x

फाइल फोटो 

बिरसानगर में शुक्रवार को एयर होस्टेस सलोनी नायडू की फंदे से लटकती लाश मिली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिरसानगर में शुक्रवार को एयर होस्टेस सलोनी नायडू की फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। सलोनी के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, क्योंकि वह सशक्त थी।

साल भर पहले हुई थी शादी
साल भर पहले ही उसने रवि सिंह भामरा के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी में परिजनों की रजामंदी थी। पुलिस के अनुसार, सलोनी का पूरा परिवार फिलहाल मध्यप्रदेश के इंदौर में रहता है।
सास के कमरे में मिली लाश
गुरुवार रात रवि सलोनी के साथ जोन नंबर 9 में मित्र विवेक के घर गया था, जहां से तीनों रात 10 बजे घर पहुंचे। विवेक थोड़ी देर बाद घर लौट गया। पति-पत्नी ने अपने कमरे में खाना खाया। गुरुवार रात 2.30 बजे सलोनी बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। रवि ने जब ढूंढा तो मां का कमरा अंदर से बंद मिला। दूसरी चाबी से खोलने पर सलोनी पंखे से लटकी हुई मिली।
परिजनों ने कहा- उकसा कर कराया गया आत्महत्या
लड़की के परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया होगा। सोनाली का मायका सोनारी आदर्शनगर है , पर सभी इंदौर रहते हैं। वह बिरसानगर के जोन नंबर 4 रोड में न्यू टेंट हाउस के मालिक बलबीर सिंह की छोटी बहू थी।
Next Story