झारखंड

झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, वज्रपात से पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

Renuka Sahu
20 May 2022 2:01 AM GMT
Strong storm and rain caused havoc in many districts of Jharkhand, five including father and son died due to lightning
x

फाइल फोटो 

संताल परगना के तीन जिलों में आंधी और वज्रपात से पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गोड्डा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। संताल परगना के तीन जिलों में आंधी और वज्रपात से पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गोड्डा में आंधी में पेड़ गिरने से पिता-पुत्र की जान चली गई। साहिबगंज में पेड़ के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दुमका में वज्रपात से किशोर की मौत हो गई।

गोड्डा के गोड्डा कॉलेज हाट बाजार की घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए कुमरीह निवासी पिता राम विलास महतो अपने पुत्र किशन महतो के साथ पेड़ के नीचे ठहरे थे। दोनों सब्जी बेचकर लौट रहे थे। आंधी में पेड़ दोनों पर गिर पड़ा। पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
दुमका में बारिश में वज्रपात से 13 वर्षीय रोहित हांसदा की मौत हो गई। घटना दुमका प्रखंड क्षेत्र के बलाबहार गांव में हुई। किशोर खेत से घर लौट रहा था। इस क्रम में ठनका की चपेट में आ गया। इधर, साहिबगंज के राजमहल-महाराजगंज एनएच-80 पर बाइक पर पेड़ गिरने से महाराजपुर भट्ठा के शहादत अंसारी (35) और महाराज बाजार के अरुण तुरी (32) की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
इस क्रम में बाखरटोला के निकट पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। एंबलेंस के इंतजाम में देर हुई। साहिबगंज सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे, तो डॉक्टर सत्य प्रकाश ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की सिर में चोट लगने से मौत हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
Next Story