झारखंड

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 में टीएमसी नेता की मांग पर लगी स्ट्रीट लाइट

Sarita
27 Sept 2022 11:15 AM IST
Street light on the demand of TMC leader in Ward 20 of Adityapur Municipal Corporation
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में कई सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग मेयर विनोद श्रीवास्तव से टीएमसी नेता बाबू तांती ने किया था.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में कई सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग मेयर विनोद श्रीवास्तव से टीएमसी नेता बाबू तांती ने किया था. तब उन्हें आश्वासन मिला था. आज स्थानीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगवा दिया गया है.

मुकुंद राम तांती के स्मारक के सामने लगी स्ट्रीट लाइट
जिसमें उड़िया मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला चौक, अलकतरा ड्राम गोदाम चौक और जियाडा के पीछेवाली मार्ग में ऑल इंडिया तणमूल कांग्रेस कार्यालय स्थित झारखंड आंदोलन कारी पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती के स्मारक के सामने पोल में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है. टीएमसी युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने नवरात्र के मौके पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए मेयर विनोद श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया है.
Next Story