झारखंड

Simdega: खुद को CISF का डीएसपी बताने वाले ने हवाई फायरिंग की, हिरासत में

Tara Tandi
4 Nov 2024 11:06 AM IST
Simdega:  खुद को CISF का डीएसपी बताने वाले ने हवाई फायरिंग की, हिरासत में
x
Simdegaसिमडेगा : सिमडेगा जिले के इस्लामपुर चौक में कल रात एक व्यक्ति ने खुद को CISF का डीएसपी बताते हुए हवाई फायरिंग की. यह व्यक्ति और उसका बॉडीगार्ड नशे की हालत में थे. सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित डीएसपी और उसके बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया. सदर सीओ इम्तियाज अहमद ने दोनों को काबू में किया. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ बैजू उरांव, डीएसपी रणवीर सिंह, और थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Next Story