व्यापार

शेयर बाजार में तबाही, बड़ी गिरावट देखने को मिली, Sensex 1000 पॉइन्ट धड़ाम

jantaserishta.com
4 Nov 2024 10:34 AM IST
शेयर बाजार में तबाही, बड़ी गिरावट देखने को मिली, Sensex 1000 पॉइन्ट धड़ाम
x
नई दिल्‍ली: अचानक आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कारोबार की शुरुआत के दौरान ही शेयर बाजार दबाव में दिख रहा था, जिसके बाद अब सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट आई है. Sensex 79,713.14 पर खुला था, लेकिन अब 1000 अंक टूटकर 78,719 पर आ चुका है. इसी तरह Nifty सोमवार को 24,315.75 अंक पर खुला था, लेकिन अब 313 अंक टूटकर 23,990 पर कारोबार कर रहा था.
BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयर बड़ी गिरावट पर कारोबार कर रहे थे, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.39 फीसदी की है. वहीं सबसे ज्‍यादा गिरावट सनफार्मा के शेयरों में 3 फीसदी की हुई है. देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries के शेयर भी 2.64 फीसदी टूट चुके हैं, जिस कारण मार्केट में और दबाव बढ़ा है.
सेक्‍टर्स की बात करें तो सभी क्षेत्रों में गिरावट जारी है. मीडिया सेक्‍टर में 2.66 फीसदी और ऑयल एंड गैस सेक्‍टर में 2.47 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. वहीं इसके बाद फाइनेंस, ऑटो, बैंक और कंज्‍यूमर सेक्‍टर में भी गिरावट हावी है. इन सभी सेक्‍टर्स में गिरावट के साथ ही निवेशकों का बड़ा नुकसान होता हुआ दिख रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story